1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पैट्रिसिओ एक सड़क हादसे में घायल

मेक्सिको: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पैट्रिसिओ एक सड़क हादसे में घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2018 11:24 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 11:24 am IST

मेक्सिको में निर्दलीय रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा कर रही मारिया डे जीजस पैट्रिसिओ एक सड़क हादसे में घायल हो गयी हैं, जबकि उनके साथ काफिले में यात्रा कर रही एक अन्य महिला की मौत हो गयी है।

मारिया डे जीजस...- India TV Hindi
मारिया डे जीजस पैट्रिसिओ

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में निर्दलीय रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा कर रही मारिया डे जीजस पैट्रिसिओ एक सड़क हादसे में घायल हो गयी हैं, जबकि उनके साथ काफिले में यात्रा कर रही एक अन्य महिला की मौत हो गयी है। हादसे में काउंसिल के दो सदस्य भी घायल हुए हैं। (सिंगापुर: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर बारतीय नागरिक ने की नर्स की हत्या )

नेशनल इंडिजिनियस काउंसिल ने कल एक संक्षिप्त बयान में बताया कि पैट्रिसिओ और 10 अन्य लोगों को लेकर जा रहा वाहन बाजा कैलिफोर्निया सुर राज्य में राजमार्ग से नीचे गिर गया। समूह का कहना है कि एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी है और काउंसिल के सदस्य फ्रांसिस्को ग्राडो की हालत गंभीर है।

पैट्रिसिओ और काउंसिल सदस्य लुसेरो इस्लावा घायल हुए हैं। हालांकि बयान में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है। पैट्रिसिओ देश में एक जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की दावेदार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश