1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के साथ हेलीकॉप्टर समझौते को खत्म करेगा मेक्सिको

अमेरिका के साथ हेलीकॉप्टर समझौते को खत्म करेगा मेक्सिको

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2018 11:00 am IST,  Updated : Jul 12, 2018 11:00 am IST

मेक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने कहा है कि मेक्सिको की नौसेना द्वारा अमेरिकी सरकार से जिन आठ सशस्त्र लॉकहीड मार्टिन एमएच -60 आर हेलीकॉप्टरों की खरीद लंबित है , उसे वह रद्द कर देंगे।

Mexico will end helicopter deal with US- India TV Hindi
Mexico will end helicopter deal with US

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने कहा है कि मेक्सिको की नौसेना द्वारा अमेरिकी सरकार से जिन आठ सशस्त्र लॉकहीड मार्टिन एमएच -60 आर हेलीकॉप्टरों की खरीद लंबित है , उसे वह रद्द कर देंगे। लोपेज ओब्राडोर ने 1.2 अरब डॉलर के इस तय समझौते को रद्द करने का जिक्र करते हुए इसे अपनी सरकार द्वारा उठाया जाने वाला खर्च कटौती का उपाय बताया। (ट्रंप ने जर्मनी पर कड़ी प्रतिक्रिया देकर मचाया हड़कंप, बताया रूस का गुलाम )

कल एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा , ‘‘ यह खरीद रद्द की जाने वाली है क्योंकि हमलोग इतना खर्च वहन नहीं कर सकते। ’’ अप्रैल में अमेरिका के विदेश विभाग ने हेलीकॉप्टरों की ब्रिक्री को मंजूरी दी थी।

जब यह समझौता सार्वजनिक हुआ था तब लोपेज ओब्राडोर ने राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो से इसे रद्द करने को कहा था। वामपंथी विचारधारा वाले लोपेज ओब्राडोर ने एक जुलाई के चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की। वह एक दिसंबर को कार्यकाल संभालेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश