1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के इजिप्ट एयर के लापता विमान को बम से गिराने की आशंका

अमेरिका के इजिप्ट एयर के लापता विमान को बम से गिराने की आशंका

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 06:52 pm IST

विमान काहिरा, तूनिस और पेरिस में था तो ऐसा हो सकता है कि पेरिस हवाईअड्डे पर ही विमान में बम रखा गया हो या फिर विमान में पहले से ही बम रखा हो सकता है।

Egypt Air Aeroplane- India TV Hindi
Egypt Air Aeroplane

वाशिंगटन: अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल ने स्थानीय संवाददाताओं के समक्ष आशंका जताई कि मिस्र की विमानन कंपनी इजिप्ट एयर की उड़ान संख्या 804 को संभवत: विमान में पहले से रखे बम के जरिये गिरा दिया गया।

यह विमान गुरुवार को पेरिस से मिस्र की राजधानी काहिरा जाते समय लापता हो गया। इसमें 66 लोग सवार हैं । समाचारपत्र 'द हिल न्यूज' ने मैककॉल के हवाले से बताया कि हालांकि विमान के ब्लैक बॉक्स न मिलने तक स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि आखिरकार क्या हुआ था। लेकिन कुछ संकेत संभावित आतंकवादी हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।

मैककॉल ने कहा, "जाहिर है कि आतंकवाद से जुड़ी चिंताएं हैं। विमान काहिरा, तूनिस और पेरिस में था तो ऐसा हो सकता है कि पेरिस हवाईअड्डे पर ही विमान में बम रखा गया हो या फिर विमान में पहले से ही बम रखा हो सकता है।"

इजिप्ट एयर के अधिकारियों का कहना है कि एयरबस A320 गुरुवार को काहिरा के स्थानीय समयानुसार तड़के 2.45 बजे मिस्र के हवाईक्षेत्र में प्रवेश के बाद लापता हो गया। इसमें 66 यात्री सवार थे।

जिसमें मिस्र के 30, फ्रांस के 15, इराक के दो और अल्जीरिया, बेल्जियम, पुर्तगाल, ब्रिटेन, कनाडा, चाड, कुवैत, सऊदी अरब और सूडान का एक-एक नागरिक सवार है ।इजिप्ट एयर ने गुरुवार को कारपाथोस के पास लापता विमान का मलबा मिलने की देश के विदेश मंत्रालय की खबर की पुष्टि की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश