1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्रिटेन दौरे के समय मोदी व कैमरन ने की असहिष्णुता, मानवाधिकारों पर चर्चा

ब्रिटेन दौरे के समय मोदी व कैमरन ने की असहिष्णुता, मानवाधिकारों पर चर्चा

 Written By: PTI
 Published : Dec 09, 2015 05:13 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 05:13 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पिछले महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के समय भारत में असहिष्णुता और मानवाधिकारों के मुद्दे उठाए। ब्रिटेन की संसद को यह जानकारी दी गई। हाउस ऑफ

 modi and cameron- India TV Hindi
modi and cameron

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पिछले महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के समय भारत में असहिष्णुता और मानवाधिकारों के मुद्दे उठाए। ब्रिटेन की संसद को यह जानकारी दी गई।

हाउस ऑफ लार्ड्स में सोमवार को पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय में ब्रिटेन की मंत्री जॉयस एनिले ने कहा कि कैमरन ने भारत में सहिष्णुता की परम्परा को बरकरार रखने की मोदी की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

उन्होंने सांसदों से कहा, मेरे सम्माननीय दोस्तों प्रधानमंत्री (कैमरन) ने नवम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय उनसे मानवाधिकारों पर चर्चा की और भारत में सहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द की परम्परा को बनाए रखने और समग्र विकास को बढ़ावा देने की मोदी की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

कैमरन ने बताया था कि दौरे के समय हर मुद्दे पर चर्चा हुई और उन्होंने मोदी के समक्ष मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा था, ‘मैं भारत को वैसे ही देखता हूं जैसे ब्रिटेन को देखता हूं, एक ऐसा जीवंत देश जो बहुआस्था और बहुजातीय लोकतंत्र है।’

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इस हफ्ते हुई चर्चा में विम्बलडन के लॉर्ड इंद्रजीत सिंह ने मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ईसाइयों और मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभाव के क्षुब्धकारी साक्ष्य की तरफ इशारा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश