1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US: वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों को लगीं गोलियां

US: वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों को लगीं गोलियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2019 09:22 am IST,  Updated : Sep 20, 2019 10:25 am IST

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है।

Firing- India TV Hindi
Firing

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। रॉयटर ने स्‍थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस के नजदीक की सड़कों पर हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई। 

घटना बृहस्पतिवार की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई। यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। इस खबर में बताया गया कि पुलिस को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल छह लोगों का भी पता चला। 

पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश