1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में मुस्लिम महिला के कपड़े में आग लगाई गई

अमेरिका में मुस्लिम महिला के कपड़े में आग लगाई गई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2016 03:08 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 03:08 pm IST

न्यूयार्क: परेशान कर देने वाली एक घटना में यहां पारंपरिक इस्लामिल परिधान पहने हुए 36 साल की एक मुस्लिम महिला पर हमला किया गया और उसके कपड़े जला दिए गए। यह घटना 9/11 हमले की

demo pic- India TV Hindi
demo pic

न्यूयार्क: परेशान कर देने वाली एक घटना में यहां पारंपरिक इस्लामिल परिधान पहने हुए 36 साल की एक मुस्लिम महिला पर हमला किया गया और उसके कपड़े जला दिए गए। यह घटना 9/11 हमले की 15वीं बरसी के महज एक दिन पहले हुई। शहर के फिफ्थ एवेन्यू में शनिवार की रात को यह महिला कहीं जा रही थी तब एक अज्ञात व्यक्ति ने लाइटर से उसके कपड़े में आग लगा दी। इस महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिफ्थ एवेन्यू में कई लक्जरी ब्रांडों की दुकाने हैं।

नागरिक अधिकारवादी संगठन काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस की न्यूयार्क शाखा (सीएआईआर-एनवाई) ने इस हमले की निंदा की जो हाल के दिनों एवं महीनों में इस प्रांत और अमेरिका में मुसलमानों पर हमलों की श्रृंखला में नवीनतम घटना है। सीएआईआर-एनवाई ने न्यूयार्क के महापौर से नफरत के चलते होने वाले अपराधों की जांच कराने की अपील की है।

महिला को अपनी बांह में गर्मी लगी और तब उसे पता चला कि उसके कपड़े में आग लग गयी है। न्यूयार्क डेली न्यूज के अनुसार एक सूत्र ने कहा, उसने संदिग्ध को लाइटर के साथ जाते हुए देखा। महिला ने आग बुझाई और इस तरह वह घायल नहीं हुई। संदिग्ध ने हमले के दौरान कुछ नहीं कहा। वह फरार है। एनवाईपीडी हेट क्राईम्स टास्ट फोर्स इस हमले की पीछे की मंशा पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश