1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के बाद सउदी अरब रवाना हुए PM मोदी

परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के बाद सउदी अरब रवाना हुए PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2016 09:07 am IST,  Updated : Apr 02, 2016 09:07 am IST

वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सउदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं।

narendra modi leaves for saudi arabia- India TV Hindi
narendra modi leaves for saudi arabia

वाशिंगटन: वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सउदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। एंड्रयूज एयरफोर्स बेस से एअर इंडिया वन के विमान से सउदी अरब के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, वाशिंगटन डीसी की मेरी यात्रा सार्थक बैठकों और बातचीत से परिपूर्ण रही। हमने वैश्विक महत्व के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे, स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति जोहान एन श्नाइडर-अम्मन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मार्सी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की से द्विपक्षीय बातचीत की। परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के नेताओं और 20 से अधिक राष्ट्र प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन में मोदी ने अन्य नेताओं के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव से भी मुलाकात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश