1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी, पिचई टाइम 'पर्सन आफ द ईयर' 2015 की दौड़ में

नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी, पिचई टाइम 'पर्सन आफ द ईयर' 2015 की दौड़ में

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2015 12:08 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 12:19 pm IST

न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई उन 50 वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं जिनके नाम टाइम पत्रिका के सालाना पर्सन आफ

मोदी, पिचई टाइम 'पर्सन...- India TV Hindi
मोदी, पिचई टाइम 'पर्सन आफ द ईयर' 2015 की दौड़ में

न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई उन 50 वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं जिनके नाम टाइम पत्रिका के सालाना पर्सन आफ द ईयर सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धियों की सूची में शामिल हैं।

टाइम पर्सन आफ द ईयर 2015 की घोषणा अगले महीने होगी और पत्रिका ने कहा कि यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो अच्छी या बुरी वजहों से सबसे अधिक चर्चा में रहे हैं ।

टाइम ने कहा कि मोदी ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया और वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के आधुनिकीकरण की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें उन विवादों का भी सामना करना पड़ा जिन्हें कुछ लोग दक्षिणपंथी अतिवाद मानते हैं।

मोदी पिछले साल भी सम्मान की प्रतिस्पर्धी सूची में थे। उन्हें, हालांकि, टाइम के संपादकों ने सम्मान के लिए नहीं चुना लेकिन पाठकों के सर्वेक्षण में उन्हें विजेता घोषित किया गया और उन्हें 50 लाख मत में से 16 प्रतिशत से अधिक मत मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश