1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष पर साल की पहली स्पेसवॉक

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष पर साल की पहली स्पेसवॉक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 25, 2018 07:26 am IST,  Updated : Jan 25, 2018 07:26 am IST

नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को अंतरिक्ष में साल की पहली चहलकदमी की। इस दौरान उन्होंने एक रोबोट की भुजा पर काम किया।

nasa- India TV Hindi
nasa

वाशिंगटन: नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को अंतरिक्ष में साल की पहली चहलकदमी की। इस दौरान उन्होंने एक रोबोट की भुजा पर काम किया। अंतरिक्ष यात्री स्कॉट टिंगल और मार्क वेंडे हेई, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के अभियान 54 के चालक दल ने अंतरिक्ष केंद्र के बाहर 6.5 घंटे बिताए। (प्रदूषण मामले में दुनियाभर में सबसे खराब स्थिति वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर )

अंतरिक्ष में अपने करियर की पहली चहलकदमी करने वाले टिंगल ने स्पेस डॉट कॉम से कहा, "यह मेरे लिए आजीवन यादगार रहने वाला है और मैं वहां पहुंचने तथा वहां काम करने को लेकर उत्सुक हूं।" दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को कनाडार्म2 की दो भुजाओं में से एक को बदलने का काम सौंपा गया था। कनाडार्म2 को लैचिंग इंड एफेक्टर्स (एलईई) के तौर पर जाना जाता है।

एलईई एकसमान ग्रेपलिंग उपकरण है, जिसका इस्तेमाल आने वाले मालवाहक अंतरिक्ष यान को बंद करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कनाडर्म2 को अंतरिक्ष केंद्र के बाहर चारों तरफ गति करने की भी इजाजत दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश