1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विमानों के ईंधन की खपत को कम करने में मददगार होगी नासा की नयी तकनीक

विमानों के ईंधन की खपत को कम करने में मददगार होगी नासा की नयी तकनीक

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 06:21 pm IST

वाशिंगटन: दो यात्री विमान कंपनियां जल्द ही नासा द्वारा विकसित एक नये एपलिकेशन को आजमायेंग जिसे विमानों र्के इंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा समय की बचत के लिए तैयार किया

ईंधन की खपत के लिए...- India TV Hindi
ईंधन की खपत के लिए मददगार होगी नासा की नई तकनीक

वाशिंगटन: दो यात्री विमान कंपनियां जल्द ही नासा द्वारा विकसित एक नये एपलिकेशन को आजमायेंग जिसे विमानों र्के इंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा समय की बचत के लिए तैयार किया गया है। अगले तीन वर्षों में वर्जिन अमेरिका और अलास्का एयरलाइन्स ट्रैफिक अवेयर प्लानर (TAP) एपलिकेशन का उपयोग करेंगे। नासा के हैंप्टन, वर्जिनिया स्थित लैंगली अनुसंधान के्रंद्र के टीएएसएआर परियोजना के नेतृत्वकर्ता डेविड विंग ने कहा टीएपी सीधे विमान सूचना हब से जुड़ जाता है।

उन्होंने बताया यह विमान की वर्तमान स्थिति तथा विमान की उंचाई को समझता है। उड़ान के मार्ग और उस समय की अन्य सूचनाओं को जुटाता है जो विमान के उस समय की स्थिति और सक्रिय उड़ान योजना के बारे में जानकारी देता है। विंग ने कहा इसके बाद यह स्वत: अन्य मार्गों और उंचाई परिवर्तन के विकल्प को ढूंढता है जिससे ईंधन या उड़ान के समय में कमी आये तथा उन तथ्यों को सीधे उड़ान दल से साझा करता है। यह सॉफ्टवेयर एक टैबलेट कंप्यूटर पर लोड होता है जिसे कई विमानों के पायलट पहले से चार्ट और उड़ान के आंकड़ों के बारे में जानकारी के लिए प्रयोग में लाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अब बृहस्पति के चंद्रमां पर जीवन तलाशेगा नासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश