1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीनेट समिति ने दी ट्रंप नामित न्यायाधीश को हरी झंडी

सीनेट समिति ने दी ट्रंप नामित न्यायाधीश को हरी झंडी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2017 07:14 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 07:14 pm IST

नामित न्यायाधीश नील गोर्सच को हाल ही में अमेरिका में सीनेट की न्यायिक समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद अब सीनेट में इस पर मतदान किया जाएगा।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: नामित न्यायाधीश नील गोर्सच को हाल ही में अमेरिका में सीनेट की न्यायिक समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद अब सीनेट में इस पर मतदान किया जाएगा। एक समाचार पत्रिका में छपी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट की न्यायिक समिति में सोमवार को गोर्सच के लिए मतदान हुआ। उनके पक्ष में समिति के सभी 11 रिपब्लिकन सदस्यों ने मतदान किया, जबकि इसके नौ डेमोक्रेट सदस्यों ने विरोध में वोट दिया।

गोर्सच की असली परीक्षा सीनेट में होने वाले मतदान में होगी, जहां रिपब्लिकन सदस्यों की संख्या मात्र 52 है और सर्वोच्च न्यायालय में स्थायी नियुक्ति के लिए उन्हें 60 सदस्यों के समर्थन की दरकार है। हालांकि वह तीन डेमोक्रेट सदस्यों को आश्वस्त करने में कामयाब रहे हैं, फिर भी उन्हें इस पार्टी से कम से कम पांच अन्य सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

सीनेट में गोर्सच पर मतदान शुक्रवार को हो सकता है। ट्रंप ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए गोर्सच को 31 जनवरी को नामित किया था। यह सीट फरवरी 2016 में कंजरवेटिव न्यायाधीश एंटोनिन स्कैलिया के निधन से रिक्त हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस सीट के लिए न्यायाधीश मेरिक गारलैंड का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन रिपब्लिकन सदस्यों ने उसे मंजूरी नहीं दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश