1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. JNU छात्रों के समर्थन में अमेरिका में छात्रों की रैली

JNU छात्रों के समर्थन में अमेरिका में छात्रों की रैली

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 12:02 pm IST

समाचारपत्र 'वाशिंगटन स्क्वायर' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) और कूपर यूनियन कॉलेज के विद्यार्थी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य छात्रों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए वाशिंगटन स्क्वायर

jnu row- India TV Hindi
jnu row

न्यूयॉर्क: दो अमेरिकी यूनिवर्सिटियों के विद्यार्थी देशद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के विद्यार्थियों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए एकत्रित हुए। समाचारपत्र 'वाशिंगटन स्क्वायर' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) और कूपर यूनियन कॉलेज के विद्यार्थी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य छात्रों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए वाशिंगटन स्क्वायर पार्क में इकट्ठा हुए। रैली में भारतीय-अमेरिका विद्यार्थी भी शामिल थे।

रैली के दौरान एक भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कन्हैया की गिरफ्तारी के बारे में जागरूकता लाना है।

अंजना श्रीधर ने कहा, "कन्हैया को सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने की वजह से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्होंने वास्तव में सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोला था। वह सिर्फ कविता पढ़ रहे थे।"

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की एक छात्र कार्यकर्ता सुमति कुमार ने कहा कि वह जेएनयू के विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रैली में शामिल हुई हैं। आरोप है कि JNU के आरोपी छात्रों के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मानव विज्ञान की प्रोफेसर तेजस्विनी घांटी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विद्यार्थियों ने जेएनयू के विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटियों को सभी विचारों का एक खुला मंच होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश