1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो पर आज खुलेगा दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन

न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो पर आज खुलेगा दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 01:33 pm IST

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में आज दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन खुलने वाला है। यह ट्रेन स्टेशन उसी वल्र्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले हुए 9/11 हमलों में नष्ट हो

newyork- India TV Hindi
newyork

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में आज दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन खुलने वाला है। यह ट्रेन स्टेशन उसी वल्र्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले हुए 9/11 हमलों में नष्ट हो गया था। इस स्टेशन को बनने में 12 साल का समय लगेगा है। ट्विन टावरों के स्थान के पास वल्र्ड ट्रेड सेंटर ट्रांसपोर्टेशन हब के रेल यात्रियों के लिए आज दोपहर तीन बजे से खुलने वाले इस स्टेशन के उद्घाटन के लिए कोई औपचारिक समारोह नहीं होगा। ट्विन टावर को अलकायदा के आतंकियों द्वारा विमान अपहरण करके नष्ट कर दिया गया था। यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यू जर्सी के साथ न्यूयार्क सबवे लाइनों से जोड़ता है। यह ट्रेड सेंटर टावरों तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रियों को भी अंदर से ही रास्ता उपलब्ध करवाता है। इसमें खरीददारी की दुकानें और रेस्तरां आदि भी होंगे।

इस इमारत को स्पेनिश-स्विस वास्तुकार सेंटियागो कालात्रावा ने डिजाइन किया है और इसे ओक्यूलस नाम दिया गया है। यह अंडाकार इमारत है, जिसके निर्माण में स्टील का इस्तेमाल हुआ है। कांच से बनीं दीर्घवृत्ताकार आकृतियां आसमान को छूती हुई दिखाई देती हैं और किसी पक्षी के पंखो का आभास कराती हैं। कालात्रावा की वेबसाइट के अनुसार, यह 350 फुट लंबा और 115 फुट चौड़ा है। गुरूवार को इसकी आंशिक शुरूआत हो रही है और दुकानें अगस्त से खुलनी हैं। इसके स्वरूप, भारी बजट और तय समय से सात साल पीछे चलने के कारण इसकी भारी आलोचना होती रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश