1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप और शी के बीच शिखर वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं: व्हाइट हाउस

ट्रंप और शी के बीच शिखर वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं: व्हाइट हाउस

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2019 09:25 am IST,  Updated : Mar 12, 2019 09:25 am IST

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है तथा दोनों देशों के बीच कारोबारी समझौता वार्ता अब भी जारी है।

ट्रंप और शी के बीच शिखर वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं: व्हाइट हाउस- India TV Hindi
ट्रंप और शी के बीच शिखर वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है तथा दोनों देशों के बीच कारोबारी समझौता वार्ता अब भी जारी है।

Related Stories

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं है। चीन के साथ हमारी वार्ता जारी है। जब हम दोनों देशों के नेताओं के साथ बैठने की घोषणा करेंगे, तो हम निश्चित ही आपको इस बात की जानकारी देंगे।''

ऐसी खबरें थीं कि ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट में होने वाली एक शिखर बैठक रद्द कर दी गई क्योंकि चीन का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर ‘विश्वास नहीं किया जा सकता है’ क्योंकि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ हुई अपनी बातचीत से पीछे हट गए। 

हालांकि प्रेस सचिव ने इसे हास्यास्पद करार दिया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि सौदा अच्छा हुआ तो राष्ट्रपति इसे करेंगे। यदि सौदा अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ हित में हुआ तो वह इसे करेंगे। यदि उन्हें लगा कि सौदा अच्छा नहीं है तो वह हस्ताक्षर नहीं करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश