1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने पाक के साथ भारत जैसा परमाणु समझौता किए जाने से किया इनकार

अमेरिका ने पाक के साथ भारत जैसा परमाणु समझौता किए जाने से किया इनकार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2015 08:53 am IST,  Updated : Oct 23, 2015 11:33 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत जैसा परमाणु समझौता किए जाने के संबंध में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता करने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों को पूरी तरह

अमेरिका-पाक के बीच...- India TV Hindi
अमेरिका-पाक के बीच नहीं होगा परमाणु समझौता

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत जैसा परमाणु समझौता किए जाने के संबंध में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता करने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों को पूरी तरह गलत करार दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच कल हुई बैठक के बाद एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, मुझे स्पष्ट रूप से यह बताने दीजिए कि हमने पाकिस्तान के साथ 123 समझौते पर कोई वार्ता नहीं की है और न ही हम असैन्य परमाणु निर्यात मुहैया कराने के लिए परमाणु आपूर्ति समूह में पाकिस्तान के लिए छूट की मांग करेंगे।

अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर यह बात की। उन्होंने अमेरिकी मीडिया में छपी उन रिपोर्टों के बारे में प्रश्न किए जाने पर यह बात कही जिनमें कहा गया था कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ एक परमारणु करार करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बताया गया है, वह सही नहीं हैं।

अधिकारी ने कहा, मैं आपको स्पष्ट रूप से यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पाकिस्तान के साथ 123 समझौता किए जाने के संबंध में प्रेस द्वारा लगायी गयी अटकलें पूरी तरह गलत हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश