1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए सीरिया की मदद कर रहा है

रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए सीरिया की मदद कर रहा है

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 28, 2018 11:23 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 11:23 am IST

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया रासायनिक हथियारों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को सीरिया भेज रहा है।

north korea Helping Syria for the use of chemical weapons- India TV Hindi
north korea Helping Syria for the use of chemical weapons

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया रासायनिक हथियारों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को सीरिया भेज रहा है। बीबीसी ने बुधवार को मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि इन उपकरणों में एसिड-रिजिस्सटेंट टाइल्स, वाल्वस और पाइप्स हैं। (शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं लग रहा तालिबान- अमेरिका )

न्यूयॉर्क टाइम्स ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइलों के विशेषज्ञों को सीरिया के हथियार निर्माण इकाइयों में भेजा है। हालांकि, अभी संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है

सीरियाई सुरक्षाबलों द्वारा क्लोरिन गैस के इस्तेमाल की खबरों के बाद यह आरोप लग रहे हैं। हालांकि, सीरिया सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है। वहीं, उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश