1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनियाभर में Covid-19 से हुई मौतों की संख्या 680,000 के पार, कुल मामले 1.76 करोड़ से ज्यादा

दुनियाभर में Covid-19 से हुई मौतों की संख्या 680,000 के पार, कुल मामले 1.76 करोड़ से ज्यादा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 09:10 am IST,  Updated : Aug 02, 2020 09:10 am IST

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या शनिवार को दिन में 11.35 बजे (1535 जीएमटी) तक 680,000 का आंकड़ा पार कर गई।

दुनियाभर में Covid-19 से...- India TV Hindi
दुनियाभर में Covid-19 से हुई मौतों की संख्या 680,000 के पार, कुल मामले 1.76 करोड़ से ज्यादा Image Source : PTI

न्यूयॉर्क: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या शनिवार को दिन में 11.35 बजे (1535 जीएमटी) तक 680,000 का आंकड़ा पार कर गई। कोरोनावायरस से हुई मौतों की संख्या 680,575 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसएसई के रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि दुनियाभर में कोविड-19 के कुल मामले 17,639,185 हो गए।

संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक कोविड-19 मामले और इससे हुई मौतें दर्ज की गई हैं। यहां 4,579,761 संक्रमण के मामले और 153,642 मौतें हुई हैं।

वहीं 30,000 से अधिक मृत्यु वाले अन्य देशों में ब्राजील, मैक्सिको, ब्रिटेन, भारत, इटली और फ्रांस शामिल हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश