1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया में Covid-19 मामलों की संख्या 2 करोड़ के पार, 7.34 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

दुनिया में Covid-19 मामलों की संख्या 2 करोड़ के पार, 7.34 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 09:42 am IST,  Updated : Aug 11, 2020 09:42 am IST

अब वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं इस घातक वायरस के कारण दुनिया में 7.34 लाख से अधिक लोगों की जान चुकी है।

दुनिया में Covid-19 मामलों...- India TV Hindi
दुनिया में Covid-19 मामलों की संख्या 2 करोड़ के पार, 7.34 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI

वॉशिंगटन: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अब वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं इस घातक वायरस के कारण दुनिया में 7.34 लाख से अधिक लोगों की जान चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 2,00,11,186 थी और मौतों की संख्या 7,34,664 हो चुकी थी।

सीएसएसई के डेटा के अनुसार, दुनिया में अमेरिका लगातार कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप झेल रहा है। यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 50,89,416 और मौतों की संख्या 1,63,425 हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील 30,57,470 मामले और 1,01,752 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

मामलों की संख्या को लेकर बात करें तो भारत 22,15,074 के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसके बाद रूस (8,90,799), दक्षिण अफ्रीका (5,63,598), मैक्सिको (4,85,836), पेरू (4,78,024), कोलम्बिया (3,87,481), चिली (3,75,044), ईरान (3,28,844), स्पेन (3,22,980), ब्रिटेन (3,13,392), सऊदी अरब (2,89,947), पाकिस्तान (2,84,660), बांग्लादेश (2,60,507), अर्जेंटीना (2,53,868), इटली (2,50,2525), तुर्की (2,41,997), फ्रांस (2,39,306), जर्मनी (2,18,508), इराक (1,53,599), फिलीपींस (1,36,638), इंडोनेशिया (1,27,083), कनाडा (1,22,053) और कतर (1,13,262) हैं।

मौतों की संख्या को लेकर बात करें तो ऐसे देश जिनमें 10 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं, उनमें मैक्सिको (53,003), ब्रिटेन (46,611), भारत (44,386), इटली (35,209), फ्रांस (30,327), स्पेन (28,576), पेरू (21,072), ईरान (18,616), रूस (14,973), कोलम्बिया (12,842), दक्षिण अफ्रीका (10,621) और चिली (10,139) हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश