1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यरूशलम की हिंसा को लेकर ओबामा चिंतित, केरी ने की नेतन्याहू से बात

यरूशलम की हिंसा को लेकर ओबामा चिंतित, केरी ने की नेतन्याहू से बात

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 12:30 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 12:30 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यरूशलम में हालिया हिंसा पर चिंता जताई है। इसके साथ ही विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से स्थिति को

यरूशलम की हिंसा को...- India TV Hindi
यरूशलम की हिंसा को लेकर ओबामा चिंतित

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यरूशलम में हालिया हिंसा पर चिंता जताई है। इसके साथ ही विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से स्थिति को शांत करने के लिए कहा है। ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम यरूशलम में भड़की हिंसा को लेकर बेहद चिंतित हैं, हम कहीं भी होने वाली हिंसा के प्रसार को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा, मासूम लोगों के खिलाफ होने वाली हिंसा की हम कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और हम यह मानते हैं कि इस्राइल को मूल नियम-कानून बनाए रखने का तथा अपने नागरिकों की चाकू हमलों एवं सड़कों पर होने वाली हिंसा से रक्षा करने का अधिकार है।

ओबामा ने कहा कि नेतन्याहू, इस्राइल के निर्वाचित अधिकारियों और अब्बास तथा सत्ता में बैठे अन्य लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे ऐसे शब्दों पर लगाम लगाने की कोशिश करें जो हिंसा को बढ़ा दे सकते हैं या फिर गुस्सा और गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। इन्हें कोशिश करनी चाहिए कि इस्राइल और वेस्ट बैंक के सभी लोग इस बात को समझें कि इस तरह की हिंसा से ज्यादा मुश्किलों और ज्यादा असुरक्षा के अलावा कुछ हासिल नहीं होने वाला। नेतन्याहू से बातचीत के दौरान केरी ने मासूम नागरिकों पर हुए आतंकी हमलों की एक बार फिर कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने इस्राइल के पास नागरिकों की रक्षा का अधिकार होने का भी समर्थन किया। अब्बास से की गई बातचीत में केरी ने हिंसा की पुनरावृत्ति और भड़काउ शब्दों, आरोपों और उकसावे की गतिविधियों से बचने के महत्व को एक बार फिर दोहराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश