1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने दी बेटी मालिया को कॉलेज में नए-नए अनुभव हासिल करने की सलाह

ओबामा ने दी बेटी मालिया को कॉलेज में नए-नए अनुभव हासिल करने की सलाह

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 12:55 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 12:55 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी बेटी मालिया को कॉलेज जाने पर नए-नए अनुभव प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने और पढ़ाई में भी अच्छे ग्रेड हासिल करने की नसीहत दी है। ओबामा

ओबामा ने दी बेटी को...- India TV Hindi
ओबामा ने दी बेटी को नए-नए अनुभव हासिल करने की सलाह

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी बेटी मालिया को कॉलेज जाने पर नए-नए अनुभव प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने और पढ़ाई में भी अच्छे ग्रेड हासिल करने की नसीहत दी है। ओबामा ने कॉलेज में सस्ती एवं सुलभ शिक्षा के विषय पर आयोवा स्थित डेस मोइनेस में कहा, मेरी सलाह है कि कॉलेज जाने पर आप नई-नई चीजों का अनुभव करने के लिए तत्पर रहें। आपने हाई स्कूल में जो कुछ भी अनुभव प्राप्त किए हैं, सिर्फ उन्हें ही दोहराने के लिए कॉलेज नहीं जाएं।

राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि वह कॉलेज जाने पर अपनी बेटी मालिया को क्या सुझाव देंगे, तो उन्होंने कहा, आप अपने फैसले सिर्फ इस आधार पर नहीं करें कि मेरे सारे दोस्त जहां जाएंगे, मैं भी वहीं जाउंगी, जैसा वे करेंगे मैं भी वैसा ही करूंगी और मैं वही करूंगी जो मैंने हाई स्कूल के दौरान किया था। उन्होंने कहा, यह सब कहने का मतलब यह है कि आप मनोनुकूल परिस्थितियों से स्वयं को बाहर निकालें, कुछ नया और कुछ अलग करें। ऐसे लोगों से मिलिए जिनसे आप पहले नहीं मिलीं। खुद का विस्तार करें, अपने आपको लचीला बनाएं, क्योंकि जब आप युवा होते हैं तो ऐसा करने का यही सही वक्त होता है। ओबामा ने कहा, एक और सलाह जो मैंने मालिया को दी है वह यह है कि किसी खास कॉलेज में जाने को लेकर वह अधिक चिंता नहीं पालें। कई अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। मुझे लगता है कि सभी के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि आप ऐसे कॉलेज का चुनाव करें जो आपको अच्छी शिक्षा दे। नाम, ब्रांड और लोकप्रियता का मतलब यह नहीं होता कि आपको वहां अच्छी शिक्षा ही मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश