1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर आचानक हुई उमर अब्दुल्ला की इमिग्रेशन चेकिंग

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर आचानक हुई उमर अब्दुल्ला की इमिग्रेशन चेकिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2016 07:39 am IST,  Updated : Oct 17, 2016 07:39 am IST

उमर अब्दुल्ला को यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर करीब 2 घंटे बिताने पड़े, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी अचानक इमिग्रेशन चेकिंग की।

omar abdullah secondary imigration check at new york airport- India TV Hindi
omar abdullah secondary imigration check at new york airport

न्यूयॉर्क: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर करीब 2 घंटे बिताने पड़े, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी अचानक इमिग्रेशन चेकिंग की। बहरहाल, 46 साल के उमर ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि वह जब भी अमेरिका आते हैं, उनके साथ हर बार ऐसा होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अचानक होने वाली जांच अब थकाने वाली होती जा रही है।

हवाई अड्डे से किए गए कई ट्वीट में उमर ने कहा कि अमेरिका पहुंचने के बाद एक बार फिर उनकी अचानक सेकंडरी आव्रजन जांच की गई। उन्होंने कहा, तीन यात्राओं में तीसरी बार अचानक होने वाली ये चीजें अब थकाने वाली होती जा रही हैं।

उमर ने कहा, मुझे सिर्फ दो घंटे बिताने पड़े और यह हर बार होता है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उमर न्यूयॉर्क में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश