1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 9/11 हमले की 15वीं बरसी पर सिख प्रोजेक्ट नाम की प्रदर्शनी होगी शुरू

9/11 हमले की 15वीं बरसी पर सिख प्रोजेक्ट नाम की प्रदर्शनी होगी शुरू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 02:37 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 02:37 pm IST

न्यूयार्क: न्यूयार्क में हुए 9/11 हमले के घटनास्थल की तरफ जा रही एक ट्रेन को मोड़कर अनगिनत लोगों की जान बचाने वाले सिख सबवे (मेट्रो) चालक और एक प्रसिद्ध सिख अमेरिकी सैन्य अधिकारी सिख समुदाय

nyc attack- India TV Hindi
nyc attack

न्यूयार्क: न्यूयार्क में हुए 9/11 हमले के घटनास्थल की तरफ जा रही एक ट्रेन को मोड़कर अनगिनत लोगों की जान बचाने वाले सिख सबवे (मेट्रो) चालक और एक प्रसिद्ध सिख अमेरिकी सैन्य अधिकारी सिख समुदाय के उन लोगों में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें सिखों से जुड़ी एक कला प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी। प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य आतंकी हमले के बाद सिखों पर हुए हमले को देखते हुए लोगों को समुदाय के प्रति जागरूक करना है। अमेरिका के आज 11 सितंबर हमले की 15वीं बरसी मनाने के साथ यहां 17 से 25 सितंबर के बीच सिख प्रोजेक्ट नाम की एक तस्वीर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिसमें पगड़ी और दाढ़ी सहित सिख धर्म से जुड़ी चीजों के सौंदर्य को रेखांकित किया जाएगा।

नागरिक अधिकार समूह द सिख कोलिशन और प्रसिद्ध ब्रिटिश फोटोग्राफर अमित एवं नरूप मिलकर प्रदर्शनी आयोजित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में अलग अलग उम्र के 40 सिख अमेरिकियों की पोट्रेट लगायी जाएगी। इसमें 2001 के हमले के बाद 15 सालों में सामने आयी चुनौतियों से निपटने में समुदाय की जीवटता एवं दृढ़ संकल्प की कहानी बयां की जाएगी।

प्रदर्शनी में जिन लोगों की तस्वीर लगायी गयी है उनमें न्यूयार्क सिटी के ट्रेन संचालक सतहरि सिंह शामिल हैं जिन्होंने हमले के दिन घटनास्थल की तरफ जा रही ट्रेन को विपरीत दिशा में मोड़कर अनगिनत लोगों की जान बचायी थी। इसमें सिख अमेरिकी डिजाइनर और अभिनेता वारिस अहलूवालिया को भी शामिल किया गया है जिन्हें पगड़ी पहने होने की वजह से मैक्सिको सिटी से एक विमान में सवार नहीं होने दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश