1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: टेक्सास गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल

अमेरिका: टेक्सास गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 04:30 pm IST

हॉस्टन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में रविवार को गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलियों से जख्मी दो महिलाओं

texas- India TV Hindi
texas

हॉस्टन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में रविवार को गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

'सीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलियों से जख्मी दो महिलाओं और एक पुरुष को यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ब्रेकेनरिज ले जाया गया, जहां एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी अमेरिका के टेक्सास में इस तरह की गोलीबारी हो चुकी है।

टेक्सास में गोलीबारी में नौ की मौत, कई अन्‍य घायल

टेक्सास के एक रेस्तरां में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि वाको के ट्विन पीक्स रेस्तरां में दोपहर के समय हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि दो गुटों के बीच पहले हाथापाई हुई और बाद में उन्होंने एक दूसरे पर जंजीरों, चाकुओं और बंदूकों से हमला किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश