1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यमन में छापे के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत, 3 जख्मी: US आर्मी

यमन में छापे के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत, 3 जख्मी: US आर्मी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2017 09:14 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 09:14 pm IST

यमन में एक छापे के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि इस दौरान अल-कायदा के 14 आतंकी भी मारे गए।

Apache Helicopter | AP Photo- India TV Hindi
Apache Helicopter | AP Photo

वॉशिंगटन: यमन में एक छापे के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि इस दौरान अल-कायदा के 14 आतंकी भी मारे गए। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक स्थानीय यमनी अधिकारी के मुताबिक छापे में 41 संदिग्ध आतंकियों और 16 आम नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। वहीं अदन से आ रही खबरों के मुताबिक देश के पश्चिमी तट पर यमनी सैनिकों और शिया विद्रोहियों के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान सौ से ज्यादा लड़ाकों के मरने की खबर है। 

स्वास्थ्य विभाग और सेना के सूत्रों के मुताबिक लाल सागर के शहर होदैदा में अस्पताल में कम से कम 90 हुती विद्रोहियों के शव लाए गए जबकि 19 सैनिकों के शव दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन लाए गए। होदेइदा का इलाका विद्रोहियों के कब्जे वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश