1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओरलैंडो शूटआउट: बेटे ने मां को मैसेज कर कहा- 'मैं मरने वाला हूं'

ओरलैंडो शूटआउट: बेटे ने मां को मैसेज कर कहा- 'मैं मरने वाला हूं'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 01:10 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 02:07 pm IST

गे क्लब में हुई गोलीबारी की घटना के दौरान एक ऐसा मैसेज सामने आया है जिससे किसी का भी दिल पसीज जाएगा। दरअसल, क्लब में हुई गोलीबारी के बीच एक बेटा अपनी मां से खुद को बचाने के लिए मदद मांग रहा था।

Son messages mom for help during Gay club mass shootout.- India TV Hindi
Son messages mom for help during Gay club mass shootout.

नई दिल्ली: ओरलैंडो के गे क्लब में हुई गोलीबारी की घटना के दौरान एक ऐसा मैसेज सामने आया है जिससे किसी का भी दिल पसीज जाएगा। दरअसल, क्लब में हुई गोलीबारी के बीच एक बेटा अपनी मां से खुद को बचाने के लिए मदद मांग रहा था।  

जब क्लब में फायरिंग हुई तब ड्रॉय जस्टिस (30) ने अपनी मां मीना जस्टिस को मैसेज किया। बेटे ड्रॉय का जब मैसेज आया उस समय उसकी मां गहरी नींद में थीं। ड्रॉय ने अपनी मां को मैसेज किया कि वह बाथरूम में क्लब के अन्य लोगों के साथ छुप गया है। उसने ये भी लिखा कि 'वह आ रहा है'।

इससे पहले कि उसकी मां पूछ पाती कि कहीं उसको चोट तो नहीं आई, उसके बेटे का मैसेज आया जिसमें लिखा था 'मैं मरने वाला हूं'।

गे क्लब में हुई फायरिंग में 50 लोग मारे गए हैं और 53 लोग घायल हुए हैं लेकिन इनमें ड्रॉय का नाम नहीं है।

अपने 30 साल के बेटे के साथ मीना की बातचीत कुछ ऐसी हुई-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश