1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत से 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए अर्जी दी: संयुक्त राष्ट्र

भारत से 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए अर्जी दी: संयुक्त राष्ट्र

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 12:34 pm IST

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दाखिल किया था।

America- India TV Hindi
America

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दाखिल किया था। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार 2017 में शरण लेने के नए आवेदन सबसे ज्यादा अमेरिका में आए। 

एजेंसी ने अपनी सालाना ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट में कहा कि 2017 के अंत तक दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग विस्थापित हुए थे। युद्धों, अन्य तरह की हिंसा और उत्पीड़न की वजह से दुनियाभर में विस्थापन की दर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है और लगातार पांचवें साल 2017 में यह अत्यधिक दर्ज किया गया। इसमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का संकट, दक्षिण सूडान का युद्ध और म्यामां से हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों के बांग्लादेश आने जैसे कारण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार विस्थापन से सबसे ज्यादा प्रभावित विकासशील देश हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार 2017 के आखिर में भारत में 1,97,146 शरणार्थी थे और 10,519 लोगों के शरण के मामले लंबित थे। पिछले साल के आखिर तक भारत से शरण मांगने वालों के करीब 40,391 मामले थे। इसमें कहा गया है कि शरण मांगने वालों की सर्वाधिक संख्या अफगान नागरिकों की थी जिन्होंने 80 विभिन्न देशों में 1,24,900 आवेदन दाखिल किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश