1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN और अमेरिका ने हाफिज सईद को कर रखा है आतंकवादी नेता घोषित: ट्रंप प्रशासन

UN और अमेरिका ने हाफिज सईद को कर रखा है आतंकवादी नेता घोषित: ट्रंप प्रशासन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2017 06:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 06:45 am IST

ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि मुंबई हमलों के सरगना और प्रतिबंधित जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, दोनों ने ही आतंकवादी नेता घोषित कर रखा है।

hafiz saeed- India TV Hindi
hafiz saeed Image Source : PTI

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि मुंबई हमलों के सरगना और प्रतिबंधित जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, दोनों ने ही आतंकवादी नेता घोषित कर रखा है। इसके कुछ ही घंटों पहले एक पाकिस्तानी अदालत ने नजरबंदी से सईद की रिहाई का आदेश दिया था। (जिम्बाव्बे में नए और पूर्ण लोकतंत्र की शुरुआत: नांगगागवा)

प्रतिबंधित जेयूडी प्रमुख के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह इस साल जनवरी से नजरबंद है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि अमेरिका मीडिया में आई इन खबरों से वाकिफ है कि पाकिस्तान (अदालत) ने लश्कर ए तैयबा नेता हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है।

दरअसल, उनसे पंजाब प्रांत (पाकिस्तान) के न्यायिक समीक्षा बोर्ड के फैसले के बारे में पूछा गया था जिसने सईद की नजरबंदी की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। नजरबंदी के आदेश के खत्म होने के बाद सईद नजरबंदी से कल रिहा होने वाला है। वहीं, एक सवाल के जवाब में विदेश विभाग ने उसकी संभावित रिहाई पर अपनी नाराजगी जताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश