1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैदियों को रिहा करने के लिए US ने ईरान को दिए 40 करोड़ डॉलर

कैदियों को रिहा करने के लिए US ने ईरान को दिए 40 करोड़ डॉलर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2016 01:01 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 01:01 pm IST

ईरान ने तेहरान में हिरासत में बंद चार अमेरिकियों को रिहा कर दिया और इसके साथ ही अमेरिकी ने गोपनीय तरीके से एक विमान से ईरान को 40 करोड़ डॉलर की नकदी भेजी।

paid 40 million dollar to iran to release four american...- India TV Hindi
paid 40 million dollar to iran to release four american prisoners

वाशिंगटन: ईरान ने तेहरान में हिरासत में बंद चार अमेरिकियों को रिहा कर दिया और इसके साथ ही अमेरिकी ने गोपनीय तरीके से एक विमान से ईरान को 40 करोड़ डॉलर की नकदी भेजी। द वॉल स्ट्रीट जनरल अखबार की खबर के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच हथियारों के एक नाकाम सौदे से जुड़े दशकों पुराने विवाद के हल के लिए हुए 1.7 अरब डॉलर के समझौते की यह पहली किश्त है। अमेरिकी विदेश विभाग ने समझौता राशि और ईरान द्वारा चार अमेरिकी कैदियों की रिहाई के बीच किसी भी तरह के संबंध की बात को पूरी तरह खारिज किया है। 

विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, जैसा कि हमने साफ कर दिया है, समझौते की राशि से जुड़ी बातचीत का हमारे अमेरिकी नागरिकों के घर लौटने की चर्चाओं से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ना केवल दोनों को लेकर अलग अलग बातचीत हुई बल्कि दोनों देशों की अलग अलग टीमों ने ये बातचीत की। 

खबर में कहा गया कि ईरान के आखिरी शासक शाह मोहम्मद रजा पहलवी के पतन से पहले 1979 में दोनों देशों के बीच हथियारों की खरीद को लेकर एक समझौता हुआ था जो मूर्त रूप नहीं ले सका। इसे लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से विवाद चल रहा था। ओबामा प्रशासन ने विवाद के निपटान के लिए ईरान को 1.7 अरब डॉलर के भुगतान का समझौता किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश