1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाक सेना प्रमुख निमंत्रण पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से करेंगे अमेरिका यात्रा

पाक सेना प्रमुख निमंत्रण पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से करेंगे अमेरिका यात्रा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2015 09:28 am IST,  Updated : Nov 11, 2015 09:28 am IST

वाशिंगटन: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ अपनी मर्जी से अमेरिका की यात्रा करेंगे और इसके लिए उन्हें अपने अमेरिकी समकक्ष या पेंटागन से कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। अमेरिकी रक्षा विभाग के

पाक सेना अपनी मर्जी से...- India TV Hindi
पाक सेना अपनी मर्जी से करेंगे अमेरिका यात्रा

वाशिंगटन: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ अपनी मर्जी से अमेरिका की यात्रा करेंगे और इसके लिए उन्हें अपने अमेरिकी समकक्ष या पेंटागन से कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ 16 से 19 नवंबर तक वाशिंगटन की यात्रा करेंगे । शरीफ अपनी मर्जी से वाशिंगटन की यात्रा कर रहे हैं और उनके अनुरोध पर रक्षा विभाग के अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि पेंटागन को जनरल शरीफ की तरफ से पाकिस्तानी दूतावास के जरिए यहां एक बैठक करने के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है। यह एक दुर्लभ अवसर है जब पाकिस्तान का कोई सेना प्रमुख बिना किसी आमंत्रण के अमेरिका की यात्रा कर कर रहा है। रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की यात्रा के लिए जनरल शरीफ को किसी भी तरह का आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, जनरल शरीफ ने वाशिंगटन में बैठक का अनुरोध किया है और रक्षा विभाग के अधिकारी हमारे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों से संबंधित विचार-विमर्श करने की ओर अग्रसर हैं। हम यहां वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक का उचित माहौल तैयार करने के लिए पाकिस्तानी दूतावास के साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश