1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत: अमेरिकी राजनयिक

पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत: अमेरिकी राजनयिक

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2020 09:41 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 09:41 am IST

पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत बनने के लिए नामित अमेरिकी राजनयिक विलियम टॉड ने कहा कि पाकिस्तान को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ सहित अपनी सरजमीं पर सक्रिय सभी आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत है।

पाकिस्तान को आतंकवादी...- India TV Hindi
पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत: अमेरिकी राजनयिक Image Source : SOCIAL MEDIA

वॉशिंगटन: पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत बनने के लिए नामित अमेरिकी राजनयिक विलियम टॉड ने कहा कि पाकिस्तान को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ सहित अपनी सरजमीं पर सक्रिय सभी आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टॉड को पाकिस्तान में अमेरिका का अगला राजदूत बनाने के लिए नामित किया है। टॉड ने मंगलवार को पद की मंजूरी के लिए की जा रही सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों से कहा, ‘‘पाकिस्तान को उन तमाम आतंकवादी संगठनों पर अत्यधिक दबाव बनाने की जरूरत है, जो पाकिस्तान में सक्रिय हैं।’’

सीनेट की विदेशी संबंध समिति के सदस्य सीनेटर बॉब मेनडेज के एक सवाल के जवाब में टॉड ने कहा कि लश्कर ने पिछले कुछ वर्षों में आतंक की स्थिति उत्पन्न की है। उन्होंने कहा, ‘‘लश्कर के सरगना पर मुकदमा चलाने के लिए पाकिस्तान ने काफी मेहनत की। आतंकवादी संगठन के सरगना को करीब एक साल पहले जेल में डाला गया था। उसके 12 साथियों को भी जेल में डाला गया।’’

टॉड ने कहा, ‘‘अगर में इस पद के लिए चुना जाता हूं, तो पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ सतत, अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने का दबाव बनाता रहूंगा। मैं उनके साथ आतंकवाद वित्तपोषण के मामले पर भी काम करूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश