1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2015 02:15 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 02:15 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान ने राज्य में सुरक्षा परिषद प्रस्तावों को लागू करने की मांग फिर दोहराई और कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता स्थापित करने के

पाकिस्तान ने संयुक्त...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान ने राज्य में सुरक्षा परिषद प्रस्तावों को लागू करने की मांग फिर दोहराई और कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए कश्मीरी लोगों को आत्मनिर्णय के वादे को पूरा किया जाना अपरिहार्य है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने कहा कि बिना किसी दमन या दबाव के स्वनिर्धारण का अधिकार निर्बाध रूप से मिलना चाहिए और आत्मनिर्णय के लिए लोगों के वैध संघर्ष को आतंकवाद के साथ जोड़कर इसे जानबूझकर खारिज नहीं किया जा सकता।

आत्मनिर्णय का अधिकार विषय पर लोधी ने कल महासभा की तीसरी कमेटी के सामने एक बयान में कहा, मेरे क्षेत्र दक्षिण एशिया में दशकों पुराने जम्मू कश्मीर विवाद को इन मौलिक और सार्वभौम सिद्धांतों के हिसाब से सुलझाने की जरूरत है। लोधी ने कहा, लगातार कश्मीरी महिलाओं, बच्चों और पुरूषों द्वारा झेली जा रही पीड़ा से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समन्वित चेतना जाग्रत होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश