1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लादेन का पता लगाने वाले पाकिस्तानी चिकित्सक की रिहाई पर खामोश है पाकिस्तान

लादेन का पता लगाने वाले पाकिस्तानी चिकित्सक की रिहाई पर खामोश है पाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 02:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 02:24 pm IST

ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए एजेंटों की मदद करने वाले और अब जेल में बंद पाकिस्तानी चिकित्सक की रिहाई के लिए अमेरिका के बार बार अनुरोध किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने इस मामले पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। एक वरिष्ठ अमेरिका अधिकारी ने यह जानक

America and pakistan- India TV Hindi
America and pakistan

वाशिंगटन: ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में CIA एजेंटों की मदद करने वाले और अब जेल में बंद पाकिस्तानी चिकित्सक की रिहाई के लिए अमेरिका के बार बार अनुरोध किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने इस मामले पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। एक वरिष्ठ अमेरिका अधिकारी ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कल संवाददाताओं से कहा, हमारा मानना है कि उन्हें जेल में रखकर अन्याय किया जा रहा है और हमने शकील अफरीदी के मामले में सार्वजनिक एवं निजी स्तर पर पाकिस्तान के समक्ष बार बार अपना रख एवं उनकी गिरफ्तारी को लेकर हमारा विरोध दर्ज कराया है।

अमेरीका को ओसामा बिन लादेन का पता बताने वाले और सीआईए की मदद करने वाले को लेकर जेल में बंद पाकिस्तानी चिकित्सक की रिहाई के लिए अमेरिका के बार बार कहने के बावजूद पाकिस्तान इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। इस बात की जानकारी अमेरीका के एक वरिष्ठ नागरीक ने दी। विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, हमारा मानना है कि उन्हें जेल में रखकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और हमने शकील अफरीदी के मामले में सार्वजनिक एवं निजी स्तर पर पाकिस्तान के सामने बार बार अपना रख रहे हैं, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर हमारा विरोध दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा, हम पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ उच्च स्तर पर हर चर्चा में इस मामले को उठाते हैं। पाकिस्तान सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि डॉ. अफरीदी के साथ मानवीय व्यवहार किया जा रहा है और वह स्वस्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि उन्हें जेल में रखकर अन्याय किया जा रहा है। टोनर ने कहा, हमें किसी प्रकार की ठोस प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है। हमें उनकी रिहाई या उनकी संभावित रिहाई के बारे में कोई ठोस जानकारी देने की प्रतिबद्धता नहीं दी गई है लेकिन हम इस मामले पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

पाकिस्तान ने अफरीदी की रिहाई पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। अफरीदी को फर्जी टीकाकरण मुहिम चलाने के लिए 2012 में 33 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी। ऐसा माना जाता है कि यह मुहिम बिन लादेन का पता लगाने में अमेरिका खुफिया एजेंसी की मदद करने के लिए चलाई गई थी। चिकित्सक मामले में फिर से सुनवाई किए जाने का जेल में इंतजार कर रहे हैं। ​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश