1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीरियाई संघर्ष में शामिल पक्षों ने की युद्ध कानूनों की अवहेलना: संयुक्त राष्ट्र

सीरियाई संघर्ष में शामिल पक्षों ने की युद्ध कानूनों की अवहेलना: संयुक्त राष्ट्र

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 11:02 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 11:02 am IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के प्रमुख ने कहा है कि सीरियाई संघर्ष में शामिल पक्षों ने व्यवस्थित तरीके से युद्ध कानूनों की अवहेलना की है और बार बार यह दिखाया है कि

संयुक्त राष्ट्र के...- India TV Hindi
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख स्टीफन ओब्रायन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के प्रमुख ने कहा है कि सीरियाई संघर्ष में शामिल पक्षों ने व्यवस्थित तरीके से युद्ध कानूनों की अवहेलना की है और बार बार यह दिखाया है कि वे सैन्य बढ़त हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख स्टीफन ओब्रायन ने जिनेवा से वीडिया लिंक के जरिये कल अपनी बातें रखीं और कहा, ऐसी कोई सीमा नहीं है, जिसे युद्ध में पार नहीं किया गया हो। कई पीढि़यों के दर्दनाक कष्टों से सबक लेते हुए जिनेवा सम्मेलन में युद्ध के जो नियम तय किए गए थे, उसका व्यवस्थित रूप से सीरिया में अपमान किया गया है।

 

ओब्रायन ने कहा कि शनिवार के बाद से करीब 25000 लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे है और सीरियाई बलों की ओर से हमले तेज होने के मद्देनजर आगामी दिनों में हजारों और लोगों के अपने घर छोड़कर जाने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी अलेप्पो के किसी भी अस्पताल में सुचारू रूप से काम नहीं हो पा रहा है। अलेप्पो करीब 150 दिनों से घेरेबंदी में है। वे लोग जो इस स्थिति में फंसे हुए हैं, उनके पास लंबे समय तक जीवित रहने के कोई साधन नहीं हैं। ओब्रायन ने सीरिया सरकार से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और इसके मानवीय सहयोगियों को बिना किसी प्रतिबंध के लोगों तक दवाइयां और भोजन पुहंचाने की इजाजत दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश