1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में तूफान पैट्रीशिया ने दी दस्तक

मेक्सिको में तूफान पैट्रीशिया ने दी दस्तक

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2015 12:53 pm IST,  Updated : Oct 24, 2015 12:53 pm IST

मेक्सिको सिटी:  मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट पर तूफान पैट्रीशिया ने शुक्रवार को दस्तक दी। शनिवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट से इसकी जानकारी प्राप्त हुई। पैट्रीशिया तूफान पांचवीं श्रेणी का तूफान है। सरकारी मौसम

मेक्सिको में तूफान...- India TV Hindi
मेक्सिको में तूफान पैट्रीशिया ने दी दस्तक

मेक्सिको सिटी:  मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट पर तूफान पैट्रीशिया ने शुक्रवार को दस्तक दी। शनिवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट से इसकी जानकारी प्राप्त हुई। पैट्रीशिया तूफान पांचवीं श्रेणी का तूफान है। सरकारी मौसम विभाग ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि मेक्सिको के जलिस्को राज्य के एक गांव एमिलियानो जपाटा के पास शुक्रवार शाम तूफान ने दस्तक दी।

SNM जांच स्टेशनों के मुताबिक, तूफान की अधिकतम रफ्तार 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह तूफान पूर्वोत्तर की ओर 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। मेक्सिको प्रशासन ने जलिस्को, कोलिमा और नयारिट के तटों से लगभग 50,000 निवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। पैट्रशिया में तूफान की रफ्तार जल्द ही धीमी पड़ने की संभावना है, क्योंकि यह तूफान पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश