1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेलानिया ट्रंप के जैकेट पर लिखा था ‘मुझे तो परवाह नहीं, क्या आपको है?’, लोगों ने की आलोचना

मेलानिया ट्रंप के जैकेट पर लिखा था ‘मुझे तो परवाह नहीं, क्या आपको है?’, लोगों ने की आलोचना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2018 10:39 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 10:39 am IST

मेलानिया कल जब टेक्सास के लिए विमान में सवार हुई थी तो उन्होंने खाकी रंग की जैकेट पहन रखी थी। उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई।

melania trump- India TV Hindi
melania trump

वॉशिंगटन: मेलानिया ट्रंप ने अमेरिका - मैक्सिको सीमा पर बाल प्रवासियों से मुलाकात करके सबको हैरान कर दिया लेकिन इसमें जो बात इंटरनेट पर छाई रही, वह थी कि मेलानिया की जैकेट पर लिखा था , ‘‘ मुझे तो बिलकुल भी परवाह नहीं है , क्या आपको है ?’’ सवाल उठ रहे थे कि क्या यह परिधान बिना सोचे - समझे पहना गया था या फिर यह प्रथम महिला की ओर से छिपा हुआ संदेश था ? अगर ऐसा है तो यह संदेश किसके लिए था ? (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में प्रकृति केंद्र का उद्घाटन किया )

मेलानिया कल जब टेक्सास के लिए विमान में सवार हुई थी तो उन्होंने खाकी रंग की जैकेट पहन रखी थी। उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। प्रथम महिला की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने कहा , ‘‘ इसमें कोई छिपा हुआ संदेश नहीं है। यह एक जैकेट मात्र है। टेक्सास के आज इस अहम दौरे के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि मीडिया सारा ध्यान उनके परिधानों पर केंद्रित न करे। ’’

टेक्सास पहुंचने के बाद मेलानिया ने उस जैकेट की जगह दूसरा पहन लिया था। लेकिन व्हाइट हाउस लौटने के दौरान उन्होंने फिर से वह विवादित जैकेट पहन लिया था। पत्नी के लौटने के कुछ देर बाद ट्रंप ने ट्वीट किया ,‘‘ मेलानिया के जैकेट पर पीछे की ओर जो लिखा है वह फर्जी न्यूज मीडिया के लिए है। ’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ मेलानिया को पता चल गया है कि वे कितने झूठे हैं और वह अब वाकई में उनकी परवाह नहीं करती। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश