न्यूयॉर्क: कुवैत एयरवेज की एक फ्लाइट में पायलट की नॉटी हरकत विवादों में आ गई है। हीथ्रो एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट के पायलट ने न सिर्फ एक पूर्व पोर्न स्टार को कॉकपिट में बिठाया बल्कि उसे प्लेन के कंट्रोल सिस्टम में छेड़छाड़ करने की इजाजत भी दी। यह दावा एक 24 वर्षीय एक्स पोर्न स्टार और मॉडल ने किया है।
पायलट की यह हरकत उस वक्त पकड़ में आई जब इस पोर्न स्टार में अपनी तस्वीरें और वीडियो किसी सोशल मंच पर शेयर कर दिए। हैरानी की बात यह है कि 11 सितंबर 2001 के बाद से विमानन नियमों में इतनी सख्ती कर दी गई है कि पॉयलट के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्लेन के कॉकपिट में घुसने की सख्त मनाही है, तब भी इस घटना का सामने आना हैरान करता है। गौरतलब है कि साल 2001 को न्यूयॉर्क में बड़ा आतंकी हमला हुआ था।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें