1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2019 11:32 am IST,  Updated : Dec 01, 2019 11:33 am IST

अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

Representation Image- India TV Hindi
Representation Image

वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12’ चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

हादसे का शिकार हुए विमान में 12 लोग सवार थे, जिसमें से दो बच्चों समेत नौ की मौत हो गई और बाकी तीन लोग घायल हो गए। विमान में सवाल कुल 12 लोगों में विमान के पायलट में शामिल भी थे। उनकी भी हादसे में मौत हो गई। एनबीसी न्यूज ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश