1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के विमान में लगी आग: रिपोर्ट

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के विमान में लगी आग: रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 05:44 pm IST

जापानी सरकार के विमान में रविवार को उस समय मामूली आग लग गई जब उसमें स्वयं प्रधानमंत्री शिंजो आबे सवार थे। हालांकि, तुरंत आग बुझा दी गई और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

Shinzo Abe, flight, Thailand, fire- India TV Hindi
Fire erupts in Shinzo Abe's plane during flight to Thailand Image Source : AGENCY

तोक्यो: जापानी सरकार के विमान में रविवार को उस समय मामूली आग लग गई जब उसमें स्वयं प्रधानमंत्री शिंजो आबे सवार थे। हालांकि, तुरंत आग बुझा दी गई और किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब आबे तोक्यो से बैंकॉक दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के शिखर सम्मेलन में सम्मलित होने के लिए बोइंग 777 -300ईआर विमान में सवार होकर जा रहे थे। 

असही शिम्बुन अखबार की खबर के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान की आतंरिक घोषणा प्रणाली से अवन में आग की मामूली लपटें  निकलने की उद्घोषणा की गई। अखबार की ओर से ऑनलाइन प्रकाशित खबर में बताया कि करीब दस मिनट बाद दूसरी घोषणा की गई कि आग बुझा दी गई है। 

जीजी प्रेस और क्योदो ने भी सरकारी सूत्रों के हवाले से ऐसी ही खबर दी है। क्योदो ने कहा कि हालांकि इससे आबे के यात्रा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ। एएफपी ने मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय एवं रक्षा मंत्रालय से संपर्क किया लेकिन तत्काल खबर की पुष्टि नहीं हो सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश