1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ से दो की मौत

जापान में शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ से दो की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2019 11:28 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 11:28 pm IST

जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने बताया कि तूफान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे से पहले मुख्य होंशू द्वीप पर दस्तक दी। इसके बाद यह तोक्यो से दक्षिण पश्चिम एक प्रायद्वीप इजू की ओर मुड़ गया। 

Japan- India TV Hindi
Sea wracks land at a port as Typhoon Hagibis approaches in town of Kiho, Mie prefecture, central Japan  Image Source : AP

टोक्यो। शक्तिशाली तूफान हेजिबीस ने शनिवार को जापान में दस्तक दे दी, जिसकी चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। तूफान के आने के बाद देश के बड़े हिस्से में ‘अभूतपूर्व’ बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया।

तूफान के आने से पहले अधिकारियों ने इसके भीषण प्रभाव को देखते हुए आपदा का सर्वोच्च स्तर जारी किया था और ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने भीषण बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं की रिपोर्ट दी है।

इन घटनाओं में कम से कम 80 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और कई अन्य लापता हैं। तूफान के आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई। रग्बी विश्व कप के दो मैचों को भी रद्द कर दिया गया है। तूफान की वजह से जापानी ग्रैंड प्रिक्स में देरी हुई तथा तोक्यो क्षेत्र में सभी उड़ानें रोक दी गयीं और रेल यातायात पर भी असर पड़ा।

Japan
Image Source : PTISurging waves hit against the breakwater while Typhoon Hagibis approaches at a port in town of Kiho, Mie prefecture, Japan.

जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने बताया कि तूफान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे से पहले मुख्य होंशू द्वीप पर दस्तक दी। इसके बाद यह तोक्यो से दक्षिण पश्चिम एक प्रायद्वीप इजू की ओर मुड़ गया। तूफान समुद्र तट पर पहुंचने से पहले यह 216 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा है। तट पर दस्तक देने से पहले तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पूर्वी टोक्यो के चिबा में तूफान के कारण एक कार पलट गयी जिससे ड्राइवर की मौत हो गयी। मरने वाले दूसरे व्यक्ति की उम्र 60 साल है। उत्तर तोक्यो में भूस्खलन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। जेएमए के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शहर में भीषण भारी बारिश हो रही है इसी कारण शहरों और गांवों के लिये आपात चेतावनी जारी की गयी है।’’ इस बीच, तोक्यो और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार शाम को 5.7 तीव्रता का भूकंप का झटका भी महसूस किया गया। इससे लोगों में और दहशत आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश