1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा ने जीता कोरिया ओपन का खिताब

वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा ने जीता कोरिया ओपन का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2019 03:09 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 03:09 pm IST

25 साल के मोमोटा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोऊ को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 21-17 से शिकस्त दी।

Kento Momota- India TV Hindi
Kento Momota Image Source : GETTY IMAGE

सोल। जापान के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी केंटो मोमोटा ने रविवार को यहां ताईवान के चोऊ टिएन चेन को शिकस्त देकर कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष एकल खिताब अपनी झोली में डाला। 

25 साल के मोमोटा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोऊ को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 21-17 से शिकस्त दी। मोमोटा 300 से ज्यादा जीत हासिल कर चुके हैं, उनका कैरियर तब पटरी से उतर गया था जब 2016 में उन्हें अवैध कैसिनो में जाने के कारण एक साल से ज्यादा समय के लिये निलंबित कर दिया गया था और इस कारण उन्हें 2016 रियो ओलंपिक में भी नहीं खेलने दिया गया था। 

तब यह जापानी स्टार दुनिया का दूसरे नंबर का खिलाड़ी था। लेकिन मोमोटा ने तब से शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तक का सफर तय किया और रविवार को खिताबी जीत से तोक्यो ओलंपिक से पहले ओलंपिक की उम्मीद बढ़ा दीं। महिलाओं के फाइनल में चीन की ही बिंगजियाओ ने थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को 18-21 24-22 21-17 से शिकस्त देकर खिताब अपने नमा किया। 

दक्षिण कोरिया ने महिला युगल में दबदबा बनाया जिसमें किम सो यियोंग और कोंग ही योंग ने ली सो ही और शिन सेयुंग चान पर 13-21 21-19 21-17 से जीत हासिल की। इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अलफियान और मोहम्मद रियान आर्डियांटो ने जापान के ताकेशी कामुरा और केगो सोनोडा की जोड़ी को 21-16 21-17 से हराकर पुरूष युगल खिताब जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल