1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्रियंका ने डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों की आलोचना की

प्रियंका ने डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों की आलोचना की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2016 06:35 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 06:35 pm IST

क्वांटिको की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिम प्रवासियों को प्रतिबंधित किए जाने की अपील की आलोचना की है।

quantico- India TV Hindi
quantico

न्यूयार्क: क्वांटिको की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिम प्रवासियों को प्रतिबंधित किए जाने की अपील की आलोचना की है और कहा है कि एक प्रकार के लोगों का सामान्यीकरण कर देना वाकई असभ्य है।

हॉलीवुड में अपने करियर को नए आयाम दे रही प्रियंका को टाईम ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था। ट्रंप भी इस सूची में शामिल हैं और दोनों ही मंगलवार रात आयोजित समारोह में मौजूद थे।

प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि आप किसी पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते। एक प्रकार के लोगों का सामान्यीकरण कर देना असभ्य है।

उन्होंने कहा कि घरेलू आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब इतनी जटिल हो गई है कि आप अब इसपर कोई चेहरा नहीं लगा सकते। ट्रंप की आलोचना इससे पहले जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल जैसी चर्चित हस्तियां कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश