1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. RBI गवर्नर रघुराम राजन को GST बिल पारित हो जाने की उम्मीद

RBI गवर्नर रघुराम राजन को GST बिल पारित हो जाने की उम्मीद

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 02:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 02:14 pm IST

GST बिल के पारित होने की उम्मीद जताते हुए RBI गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकी निवेशकों से कहा कि राजकोषीय पुनर्गठन और मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित रखने का अर्थ होगा कि इनके लिए तय लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

raghuramrajan- India TV Hindi
raghuramrajan

वाशिंगटन: संसद में लंबे समय से अटके वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: विधेयक के पारित होने की उम्मीद जताते हुए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकी निवेशकों से कहा कि राजकोषीय पुनर्गठन और मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित रखने का अर्थ होगा कि इनके लिए तय लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।न्यूयार्क में पिछले सप्ताह अमेरिका भारत कारोबारी परिषद :यूएसआईबीसी: द्वारा अमेरिकी संस्थागत निवेशकों के साथ आयोजित चर्चा में राजन ने कहा आरबीआई की एक अन्य प्राथमिकता है बैंकों की व्यवस्था दुरस्त करना और उनकी गैर निष्पादक आस्तियां :एनपीए: कम करना।

यूएसआईबीसी के बयान के मुताबिक राजन ने कहा कि आरबीआई के राजकोषीय पुनर्गठन और मुद्रास्फीति को निरंतर ध्यान में रखने का अर्थ होगा कि इनका तय लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी प्राथमिकता है बैंकों की व्यवस्था और उनका एनपीए दुरस्त करना। इसका उद्देश्य यह है कि बैंकों को धन वसूली के लिए ज्यादा बैंकों को ज्यादा शक्ति प्रदान करना और संबद्ध पक्षों को प्रस्ताव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका प्रदान करना।

इस चर्चा के दौरान राजन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वस्तु एवं सेवा कर पारित हो जाएगा और समझौते के अवसर हैं जिससे जीएसटी - एकीकृत कर बाजार - का लक्ष्य, कर संग्रह में सुधार और कर के दायरे के विस्तार में मदद मिलेगी। यूएसआईबीसी के चेयरमैन और मास्टरकार्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अजय बंगा के नेतृत्व में यह चर्चा मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय घाटा प्रबंधन पर केंद्रित रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश