1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जनरल राहील शरीफ के साथ बैठक थी अफगानिस्तान पर केंद्रित: अमेरिका

जनरल राहील शरीफ के साथ बैठक थी अफगानिस्तान पर केंद्रित: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2015 10:40 am IST,  Updated : Nov 18, 2015 10:40 am IST

वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर और अन्य शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के साथ हुई बैठक अफगानिस्तान पर और आतंकवाद से निपटने

राहील शरीफ के साथ बैठक...- India TV Hindi
राहील शरीफ के साथ बैठक अफगानिस्तान पर केंद्रित

वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर और अन्य शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के साथ हुई बैठक अफगानिस्तान पर और आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान की कार्रवाइयों पर केंद्रित थी। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, उन्होंने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि सीमा पर अभी भी कौन सी समस्याएं बनी हुई हैं और सीमा के उस ओर पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान के भीतर से ऐसे कौन से उपाय किए जा सकते हैं, जिससे वहां एक ज्यादा स्थायी स्थिति पैदा हो सके। क्योंकि स्थायित्व दोनों ही देशों के हित में होगा।

कुक ने एक सवाल के जवाब में कहा, रक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस करता है कि उन संगठनों को ढूंढ निकालने की जरूरत है जो कि अमेरिका के लिए खतरा हैं, अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी बलों के लिए खतरा हैं। कुक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कार्टर और शरीफ दोनों ने ही हक्कानी नेटवर्क और उन अन्य समूहों के मुद्दे से निपटने की जरूरत पर जोर दिया जो न सिर्फ अफगानिस्तान के लिए, बल्कि पाकिस्तान के लिए भी खतरा हैं।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल जोसेफ डनफोर्ड भी शरीफ के साथ होने वाली इस बैठक में कार्टर के साथ थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, संघीय प्रशासित कबीलाई इलाकों में पाकिस्तानी आतंकवादरोधी अभियानों और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थितियों समेत साझा सुरक्षा हितों पर चर्चा की। कुक ने कहा, रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के जारी प्रयासों की सराहना की और साथ ही इस लड़ाई में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों को होने वाली भारी क्षति पर संवेदना भी जाहिर की। उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बढ़ते सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया। डनफोर्ड ने जनरल शरीफ और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल लॉएड ऑस्टिन के साथ एक अलग चर्चा भी की।

कुक ने कहा कि उन्होंने अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों और आगे बढ़ते सैन्य संबंधों पर बात की। उन्होंने क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े हमारे साझा हितों पर चर्चा की। उनके बीच पाकिस्तान के साथ-साथ पड़ोसी अफगानिस्तान में भी मौजूद आतंकवाद से निपटने और इस दिशा में सतत सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई। कुक ने कहा, रक्षा मंत्री का मानना है कि क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं। हम इस परिपे्रक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के साथ रक्षा वार्ता जारी रखने वाले हैं और हम यथासंभव स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयासों का स्वागत करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।