1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. STUDY: गरीबों से थोड़ा ज्यादा जीते है अमीर लोग

STUDY: गरीबों से थोड़ा ज्यादा जीते है अमीर लोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 05:38 pm IST

अमेरिका में हुई यह ताजा रिसर्च उस धारणा को मजबूती देती है जिसमें कहा जाता है कि अमीर लोग अपनी मौत को कुछ दिन के लिए टाल देते हैं।

rich people- India TV Hindi
rich people

नई दिल्ली: ऐसी आम धारणा है कि अमीर लोग खुशहाली और पैसों के दम पर गरीब लोगों से ज्यादा दिन जीते हैं। हालांकि कुछ लोग इस धारणा को नकारते भी हैं, क्योंकि पैसों का मौत से कोई सीधा-सीधा नाता नहीं होता है। लेकिन ताजा रिपोर्ट इस दावे को झुठलाती हुई नजर आती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पैसे वाले लोग गरीब लोगों की तुलना में ज्यादा जीते हैं।  

अमेरिका में हुई यह ताजा रिसर्च उस धारणा को मजबूती देती है जिसमें कहा जाता है कि अमीर लोग अपनी मौत को कुछ दिन के लिए टाल देते हैं। यह रिसर्च अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने की, जिसमें उन्होंने साल 2001 साल 2014 के दौरान लोगों के अलग अलग सैंपल पर अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि अमेरिका में ज्यादा कमाई करने वाले लोग कम कमाई करने वाले लोगों की तुलना में कम जीते हैं।

रिसर्च टीम ने स्टैंफर्ड यूनिवर्सिटी, एमआईटी और अमेरिका टैक्स विभाग के 15 सालों के 1.4 अरब टैक्स रिकॉर्ड्स के डेटा को निकाला। बाद में इस डेटा को सोशल सिक्यॉरिटी ऐडमिनिस्ट्रेशन से मिसले डेथ रिकॉर्ड से मिलाया गया। इन डेटा से यह बात सामने आई कि 2001 से 2014 के बीच अमीर व्यक्ति गरीब व्यक्ति की तुलना में ज्यादा दिन तक जिंदा रहे। डेटा से पता चला कि ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष 2 साल और ज्यादा कमाई करने वाली महिलाएं 3 साल ज्यादा जीती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश