1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीरिया में शांति की दिशा में रोड़ा नहीं बन सकता रूस: ओबामा

सीरिया में शांति की दिशा में रोड़ा नहीं बन सकता रूस: ओबामा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 12:39 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 12:39 pm IST

वाशिंगटन: यह जोर देते हुए कि सीरिया में गृहयुद्ध खत्म करने के लिए एकमात्र रास्ता वहां पर वैध, समग्र सरकार का गठन है, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस

सीरिया में शांति की...- India TV Hindi
सीरिया में शांति की दिशा में रोड़ा नहीं बन सकता रूस

वाशिंगटन: यह जोर देते हुए कि सीरिया में गृहयुद्ध खत्म करने के लिए एकमात्र रास्ता वहां पर वैध, समग्र सरकार का गठन है, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस को जल्द ही अहसास होगा कि हवाई हमलों के जरिए युद्धग्रस्त देश में शांति नहीं थोपी जा सकती। ओबामा का यह बयान, मास्को की तरफ से सीरिया में आईएसआईएस के लक्ष्यों को निशाना बनाकर किये गए हमलों की पृष्ठभूमि में आया है।

ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, रूसी राष्ट्रपति (व्लादीमिर) पुतिन का मानना है कि पिछले पांच साल से जो वह कर रहे हैं अगर उसे जारी रखा जाए और असद शासन को मजबूत बना दिया जाए तो समस्या सुलझ जाएगी। हमारा मानना है कि हमें ISIL और हिंसक चरमपंथी समूहों से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी लड़ाकों की संख्या बढ़ रही है और चरमपंथी कारणों से लोगों की भर्ती से तब छुटकारा मिल सकेगा जब हम राजनीतिक रास्ता अख्तियार करें और सीरिया के भीतर वैध और समग्र सरकार लाने के लिए सक्षम हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।