1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में रूस का हाथ: व्हाइट हाउस

पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में रूस का हाथ: व्हाइट हाउस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 15, 2018 11:09 am IST,  Updated : Mar 15, 2018 11:09 am IST

अमेरिका का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने के लिए रूस जिम्मेदार है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी बयान में कहा, "अमेरिका, ब्रिटेन के उस आकलन से सहमत है कि...

White House- India TV Hindi
White House

वाशिंगटन: अमेरिका का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने के लिए रूस जिम्मेदार है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी बयान में कहा, "अमेरिका, ब्रिटेन के उस आकलन से सहमत है कि पूर्व जासूस और उनकी बेटी को नर्व एजेंट के जरिए जहर देने के मामले में रूस का हाथ है।" (लैरी कुडलॉ होंगे ट्रंप ने नये आर्थिक सलाहकार )

गौरतलब है कि रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिप्ल (66) और उनकी बेटी यूलिया (33) चार मार्च को दक्षिणी इंग्लैंड में एक शॉपिंग सेंटर के बाहर एक बेंच पर बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों फिलहाल अस्पताल में हैं और इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ब्रिटेन का कहना है कि सर्गेइ स्क्रिप्ल की हत्या के प्रयास के पीछे रूस का हाथ है इसलिए ब्रिटेन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए देश से रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमेरिका ने ब्रिटेन द्वारा रूस के राजनयिकों को निष्कासित किए जाने के फैसले का समर्थन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश