1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सऊदी अरब और अन्य देशों ने कहा, ये मांगे मान ले कतर तो हटा देंगे बैन

सऊदी अरब और अन्य देशों ने कहा, ये मांगे मान ले कतर तो हटा देंगे बैन

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2017 09:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 09:11 pm IST

कतर के साथ संबंध खत्म करने वाले सऊदी अरब और अन्य अरब देशों ने संकट समाप्त करने को लेकर मांगों की सूची जारी की है और जोर दिया है कि कतर अल जजीरा को बंद करे, ईरान के साथ राजनयिक संबंध कम करे और कतर में तुर्की सैन्य अड्डे को बंद करे।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

वॉशिंगटन: कतर के साथ संबंध खत्म करने वाले सऊदी अरब और अन्य अरब देशों ने संकट समाप्त करने को लेकर मांगों की सूची जारी की है और जोर दिया है कि कतर अल जजीरा को बंद करे, ईरान के साथ राजनयिक संबंध कम करे और कतर में तुर्की सैन्य अड्डे को बंद करे।

कुवैत ने कतर को 13 बिंदुओं वाली एक सूची दी। कुवैत इस संकट को दूर करने के लिए मध्यस्थता में मदद कर रहा है। देशों ने यह भी मांग की है कि कतर मुस्लिम ब्रदरहुड और हिजबुल्लाह, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह समेत अन्य समूहों के साथ सभी संबंध समाप्त करे।

सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने कतर पर आतंकवाद को आर्थिक मदद देने के आरोप लगाते हुए उससे इस माह सभी संबंध तोड़ लिए थे। कतर के अधिकारियों ने इन मांगों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश