1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में वैज्ञानिकों ने HIV संक्रमण का पता लगाने के लिए खोजा नया तरीका

अमेरिका में वैज्ञानिकों ने HIV संक्रमण का पता लगाने के लिए खोजा नया तरीका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 02:13 pm IST

वैज्ञानिकों ने एचआईवी संक्रमण का पता लगाने का एक ऐसा नया तरीका विकसित किया है, जो यह देख सकता है कि किस तरह कोई कण प्रत्येक कोशिका को प्रभावित करता है।

Scientists in the US discover new ways to detect HIV...- India TV Hindi
Scientists in the US discover new ways to detect HIV infection

वाशिंगटन: वैज्ञानिकों ने एचआईवी संक्रमण का पता लगाने का एक ऐसा नया तरीका विकसित किया है, जो यह देख सकता है कि किस तरह कोई कण प्रत्येक कोशिका को प्रभावित करता है। यह तरीका इस बीमारी की रोकथाम एवं उपचार से जुड़ी नई थैरेपी को जन्म दे सकता है। (अफगानिस्तान पर आज नई रणनीति की घोषणा करेंगे ट्रंप)

कोशिकाओं में संक्रमण पैदा करने वाले कणों यानी वाइरियॉन्स की गति आदि की कल्पना करना नियमित प्रक्रिया है लेकिन इन आकलनों की प्रासंगिकता अस्पष्ट रही है। ऐसा इसलिए रहा है क्योंकि कई वाइरियॉन या तो विसंगति का शिकार होते हैं या फिर अपना प्रतिरूप नहीं बताते।

अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थॉमस होप ने कहा, यह कह पाना कि फलां वाइरियॉन ने उस कोशिका को संक्रमित किया इस क्षेत्र में स्पष्टता लाने में मददगार होगा। होप ने कहा, यह हमें समझाने देता है कि वायरस को किसी कोशिका को संक्रमित करने के लिए क्या करना होता है। इससे हमें नई जानकारी मिलती है, जैसे कि कोशिका में यह किस स्थान पर होता है और यह घटना किस समय होती है। इस वायरस के बारे में हम जितना ज्यादा जानेंगे, उसे रोकने के अवसर उतने ही बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश