1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सीनेट ने 20 हफ्ते के गर्भ को गिराने पर प्रतिबंध को नामंजूर किया

अमेरिकी सीनेट ने 20 हफ्ते के गर्भ को गिराने पर प्रतिबंध को नामंजूर किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 01:31 pm IST

अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स ने गर्भपात से संबंधित उस विवादित विधेयक को पराजित कर दिया, जिसमें 20 हफ्ते के गर्भ को गिराने पर प्रतिबंध लगाने एवं उसे आपराधिक करार देने का प्रावधान किया गया है।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स ने गर्भपात से संबंधित उस विवादित विधेयक को पराजित कर दिया, जिसमें 20 हफ्ते के गर्भ को गिराने पर प्रतिबंध लगाने एवं उसे आपराधिक करार देने का प्रावधान किया गया है। इससे कांग्रेस में कंजर्वेटिव की लंबे समय से प्राथमिकता रहा यह विधेयक टल गया। (हेली ने कहा, बचाना चाहते हैं परमाणु समझौता तो करें ईरानी मिसाइलों पर कार्रवाई )

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘पेन-कैपेबल अनबॉर्न चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट’ की नाकामी को ‘‘निराशाजनक’’ बताया और सीनेटरों से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।  100 सदस्यीय सीनेट में विधेयक को पारित करने के लिये 60 मतों की जरूरत थी लेकिन इसे 51 के मुकाबले 46 मत मिले।

वर्ष 1973 में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि गर्भ गिराने का अधिकार महिलाओं का है, बावजूद इसके कांग्रेशनल रिपब्लिकंस कई वर्ष से अमेरिका में गर्भपात पर प्रतिबंध वाले इस विधेयक को पारित कराने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश