1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बंद समाप्त करने के प्रस्तावों पर अमेरिकी सीनेट बृहस्पतिवार को करेगा मतदान

बंद समाप्त करने के प्रस्तावों पर अमेरिकी सीनेट बृहस्पतिवार को करेगा मतदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 10:51 am IST,  Updated : Jan 23, 2019 10:51 am IST

अमेरिकी सीनेट के सदस्य एक महीने से भी अधिक समय से जारी सरकारी आंशिक बंद को समाप्त करने के प्रतिस्पर्धी प्रस्तावों पर बृहस्पतिवार को मतदान करने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन इस बात की उम्मीद बहुत ही कम है कि किसी भी प्रस्ताव से संघीय एंजेसियों का काम दोबारा शुरू हो पाएगा।

बंद समाप्त करने के प्रस्तावों पर अमेरिकी सीनेट बृहस्पतिवार को करेगा मतदान- India TV Hindi
बंद समाप्त करने के प्रस्तावों पर अमेरिकी सीनेट बृहस्पतिवार को करेगा मतदान

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट के सदस्य एक महीने से भी अधिक समय से जारी सरकारी आंशिक बंद को समाप्त करने के प्रतिस्पर्धी प्रस्तावों पर बृहस्पतिवार को मतदान करने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन इस बात की उम्मीद बहुत ही कम है कि किसी भी प्रस्ताव से संघीय एंजेसियों का काम दोबारा शुरू हो पाएगा। सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैकोनेल और शीर्ष डेमोक्रेट चक शूमर ने मंगलवार को सीनेट में दो प्रस्तावों पर मतदान संबंधी समझौते की घोषणा की।

पहला मतदान, सितंबर तक सरकार की सभी बंद शाखाओं को फंड मुहैया कराने वाले उपाय पर प्रक्रियात्मक कदम होगा और इसमें मेक्सिको के साथ लगती दीवार के लिए धन मुहैया कराने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मांग और आव्रजन नीति पर उनका प्रस्ताव शामिल होगा।

दूसरा मतदान आठ फरवरी तक सरकार को धन मुहैया कराने वाले अस्थायी उपाय पर होगा जो सीमा सुरक्षा एवं आव्रजन पर बहस और ट्रम्प को कांग्रेस के समक्ष स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देने की योजना के साथ आगे बढ़ने की अनुमति देगा।

हर प्रस्ताव को पारित होने के लिए 100 सदस्यीय सदन में 60 मतों की आवश्यकता होगी। मौजूदा हालात में इस संख्या को प्राप्त करना मुश्किल लग रहा है। एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेट के सहयोगी ने एएफपी को बताया कि इस बात की संभावना कम ही है कि रिपब्लिक पार्टी के नेता लघुकालीन निधि विधेयक को मंजूरी देंगे और यदि वे ऐसा करते भी हैं तो राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

लेकिन डेमोक्रेटिक नेता ने कहा कि इस मतदान से ‘‘हम उस दलदल से बाहर निकल सकते हैं, जिसमें इस समय हम हैं’’ और उन्होंने कुछ समय के लिए मुख्य रूप से सरकार का कामकाज शुरू करने संबंधी अस्थायी विधेयक पर हस्ताक्षर के लिए रिपब्लिक पार्टी के नेताओं को प्रोत्साहित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश